AC के दुश्मन तो नहीं आप? रोज की ये आदतें कर रही हैं भारी नुकसान

16 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

अगर आप अपने AC के साथ ये गलतियां करते हैं. तो आप अपने AC को खतरे में डाल रहे हैं. जिसके वजह से आपका AC खराब हो सकता है.

Photo: Getty

गंदा एयर फिल्टर

अगर आप अपने AC के अंदर का एयर फिल्टर साफ नहीं करते हैं. तो इसके वजह से बहुत सारा धूल जमा हो सकता है और मोटर पर प्रेशर पड़ सकता है, जिसके कारण मोटर जल भी सकती है.

photo: unsplash

लगातार बंद-चालू करना

बार-बार AC को बंद और चालू करने से AC का कंप्रेसर खराब हो सकता है. अगर आप AC चालू कर रहे हैं, तो 3 से 4 मिनट इंतजार करना चाहिए, इससे AC की लाइफ बढ़ जाती है.

photo: unsplash

बहुत कम टेम्परेचर करना

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि AC को 16 डिग्री पर चलाने से रूम जल्दी ठंडा होगा. लेकिन ऐसा नहीं होता. उल्टा AC पर ज्यादा जोर पड़ता है और AC खराब हो सकता है.

Photo: ITG

ac

आउटडोर यूनिट ब्लॉक 

अगर आपके AC का आउटडोर यूनिट किसी चीज से ढका हुआ है. तो इसका आपके AC पर बहुत खराब असर पड़ता है. पौधे या कपड़े अगर आउटडोर यूनिट के पास हैं, तो उन्हें हटा देना चाहिए.

Photo: Getty 

शोर को इग्नोर करना

अगर आपके AC में से घिसने या सीटी जैसी आवाज आ रही है, तो तुरंत उस पर ध्यान देना चाहिए. अगर इसे टालेंगे, तो यह छोटा सा आवाज आगे चलकर बड़ी खराबी बन सकता है.

Photo: Getty 

गलत वायरिंग

एक्सटेंडेड कॉर्ड या खराब प्लग का इस्तेमाल करके AC नहीं चलाना चाहिए. इससे AC को सही पावर सप्लाई नहीं मिलता और वह खराब हो सकता है.

photo: unsplash

सर्विसिंग नहीं करवाना

अगर कई सालों से AC की सर्विस नहीं हुई है, तो AC अपने आप कूलिंग करना कम कर देता है और इसके अंदर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए सर्विस कराना जरूरी है.

photo: unsplash

Read Next