13 June 2026
Photo: AI Generated
गर्मी और बरसात के दिनों में एयर कंडीशनर (AC) का काफी इस्तेमाल होता है. आमतौर पर एयर कंडीशनर काफी महंगे आते हैं.
Photo: Unsplash
AC को मेंनटेन कैसे रखना चाहिए, उसकी जानकारी बहुत से लोगों को नहीं होती है. ऐसे में उनका AC खराब हो जाता है और हजारों रुपये बरबाद हो जाते हैं.
Photo: Unsplash
AC चलाने वालों को एयर फिल्टर को रेगुलर क्लीन करके रखना चाहिए. गंदे फिल्टर होने की वजह से एयरफ्लो कम हो जाता है और कूलिंग कॉइल भी जल्दी खराब हो जाती है.
Photo: Unsplash
AC के आउटडोर यूनिट को रेगुलर क्लीन करके रखना चाहिए. आंधी और मानसून के मौसम में आउटडोर यूनिट पर धूल, मिट्टी और पत्तियां आदि जमा होती हैं. ऐसे में AC कंप्रेसर पर लोड पड़ता है.
Photo: Unsplash
AC की रेगुलर सर्विसिंग करानी चाहिए, जिसकी वजह से AC को लंबे समय तक यूज किया जा सकेगा. AC को हर साल में करीब 2 बार जरूरी सर्विंस करानी चाहिए.
Photo: Unsplash
AC को सही टेम्प्रेचर पर चलाना चाहिए. सही टेम्प्रेचर को लेकर ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने बताया है कि कम से कम 24 डिग्री टेम्प्रेचर पर चलाना चाहिए. 24-26°C तापमान पर AC चलाने से काफी बिजली बचत होती है.
Photo: Unsplash
AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए जरूरी है कि उसमें गैस होनी चाहिए. गैस लीकेज होने की वजह से बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, जिसकी वजह से कम कूलिंग और ज्यादा बिजली बिल आएगा.
Photo: Unsplash
AC के साथ स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. आमतौर पर गर्मियों के दिनों में कई इलाकों में इलेक्ट्रिसिटी पावर फ्लेक्चुएट होती है. इससे इलेक्ट्रिसिटी फ्लेक्चुएट होती है.
Photo: Unsplash
AC की वायरिंग को रेगुलर चेक करना चाहिए. कई बार खराब वायरिंग की वजह से शॉट सर्किट हो सकता है.
Photo: Unsplash