AC की महंगी गैस बार-बार खत्म हो रही, बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका 

26 May 2026

Photo: ITG

तेज गर्मी का सामना 

दिल्ली-NCR समेत देश के अधिकतर शहरों और कस्बों में तेज गर्मी पड़ रही है. इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

Photo: Unsplash

बार-बार लीक हो रही गैस 

गर्मी के दौरान बहुत से लोग AC का यूज करते हैं और AC की गैस भी बार-बार लीक हो रही है. आइए इसका समाधान जानते हैं. 

Photo: Unsplash

AC में होती है ये गैस

AC के अंदर रेफ्रिजरेंट गैस होती है, जिसकी मदद से वह घर को ठंडा करने का काम करती है. गैस लीक होने पर यह कमरा ठंडा नहीं कर पाता है.

Photo: Unsplash

AC गैस लीक का कारण 

AC की गैस खत्म होने का मुख्य कारण कूलिंग कॉइल आदि में लीकेज होना है. कॉपर पाइप में छेद , जंग लगना, इंस्टॉलेशन के समय पाइप गलत बैंड करने से भी गैस लीक होती है. 

Photo: Unsplash

गैस रिफिलिंग कराना 

गैस रिफिलिंग कराने का मोटा खर्च आता है. एक बार गैस रिफिलिंग कराने के लिए करीब 2 हजार रुपये का खर्च आता है. गैस जितनी बार भी रिफिलिंग होती है, उसका चार्ज उतनी बार ही लगेगा. 

Photo: Unsplash

AC गैस लीकेज कैसे बचाएं 

एसी से लीक होने वाली गैस को बचाने के लिए कई तरीकों को फॉलो करना होता है. सबसे पहला तो सही से इंस्टॉलेशन कराएं.

Photo: Getty 

पाइप इंस्टॉलेशन का ध्यान

AC से रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने से बचाने के लिए इंस्टॉलेशन के दौरान सही क्वालिटी का पाइप यूज करें. पतली पाइप या गलत इंस्टॉलेशन उसे खराब कर देता है.

Photo: Getty 

AC की सर्विसिंग

AC की गैस लीकेज से बचाने के लिए जरूरी है कि उसकी रेगुलर सर्विसिंग कराएं. ये AC को सही रखने का कारगर उपाय है. 

Photo: Getty 

AC गैस लीकेज की पहचान 

AC की गैस लीकेज को पहचानना बहुत ही आसान है. इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे कूलिंग कम होना, बर्फ जमना, बिजली बिल का ज्यादा आना.

Photo: Unsplash

Read Next