AC ही नहीं, गर्मी में ये घरेलू सामान भी फटते हैं, ऐसे रखें सेफ
17 April 2026
Photo: ITG
एयर कंडिशनर (AC) को अधिकतर घरों में लगा देखा होगा. साथ ही गर्मियों के दिनों में AC में आग लगने की खबरें भी सुनी होंगी.
Photo: Getty
गर्मिंयों के दौरान सिर्फ AC के अंदर आग या ब्लास्ट नहीं होता है. बल्कि घर में इस्तेमाल होने वाले कई होम एप्लाइसेंस है, जिनमें आग लगने का खतरा होता है.
Photo: Getty
AC के अलावा गर्मियों में फ्रिज, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इनवर्टर आदि में भी आग लग सकती है. आइए इनमें लगने वाली आग के कारण और सेफ्टी के बारे में जानते हैं.
Photo: Getty
AC में आग लगने की वजह अक्सर लोगों को लापरवाही होती है. शॉट सर्किट, रेगुलर मेंटेनेंस ना होने की वजह से AC में आग लगती है.
Photo: Unsplash
कई बार AC में आग लगने की वजह से लोगों की जान तक चली जाती है. इसलिए जरूरी है कि AC को आग लगने से बचाया जाए.
Photo: Unsplash
AC की वायरिंग को रेगुलर चेक करें और क्लीनिंग पर रेगलुर ध्यान देना चाहिए. ऐसे करने से AC में आग भी नहीं लगेगी और वह लंबे समय तक चलेगा.
Photo: Unsplash
रेफ्रिजरेटर में लगा कंप्रेसर कई बार फट जाता है, जिसकी वजह से घर और वहां मौजूद लोगों को नुकसान होता है.
Photo: Amazon
रेफ्रिजरेटर की सेफ्टी के लिए जरूरी है कि अगर उसमें से आवाज आती तो एक बार मैकेनिक को जरूर दिखा लें.
Photo: AI Generated
रेफ्रिजरेटर को ऐसी जगह रखें, जहां उसके बैक पैनल को प्रॉपर वेंटीलेशन जरूर मिल सके.
Photo: AI Generated
स्मार्टफोन या टैबलेट में भी अक्सर ब्लास्ट या आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं.
Photo: Getty
दोनों ही गैजेट के अंदर लिथियन आयन बैटरी का यूज होता है. ऐसे में ओवरहीट होने पर बैटरी में ब्लास्ट हो जाता है.
Photo: Getty
सेफ्टी के लिए जरूरी है कि स्मार्टफोन और टैबलेट को ओवर हीट से बचाना चाहिए. उसे किसी भी ऐसी जगह ना रखें, जो डिवाइस का तापमान बढ़ा देते हैं.
Photo: Getty
Read Next
ये भी देखें
7,499 रुपये में 150 इंच का 'स्मार्ट टीवी', भारत में लॉन्च हुए नए प्रोजेक्टर
खत्म होने जा रही ऐपल डेज सेल, हजारों रुपये की होगी सेविंग
50 हजार से कम दाम में iPhone, यहां चल रही बंपर सेल
IPL में दिखा 'धुरंधर' गैजेट, पंजाब के सरपंच कर रहे थे यूज, फोटो वायरल