30 May 2026
Photo: AI Generated
दिल्ली में एक बार फिर एयर कंडीशनर (AC) की वजह से एक घर में आग लग गई. इस हादसे में पूर्व IAS धनेंद्र कुमार की मौत हो गई.
Photo: Unsplash
मई महीने की शुरुआत में भी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में AC की वजह से आग लग गई थी. इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई.
Photo: Unsplash
बार-बार AC में आग लगने की वजह से कई लोगों के घर चपेट में आग चुके हैं. AC में आग लगने से पहले कुछ साइन नजर आते हैं.
Photo: Getty
टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि AC में आग लगने से पहले कुछ आवाज और साइन नजर आते हैं, उनको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
Photo: Getty
AC से अगर अगर बजिंग का साउंड आता तो यह स्पार्किंग का साइन है. ये आग लगने की शुरुआत होती है. इस तरह की आवाज बिजली के उपकरणों, वायरिंग या ढीले इलेक्ट्रिकल कनेक्शन से आती है.
Photo: Getty
AC से अगर चटकने की आवाज आती है तो यह भी आग लगने की संकेत मान सकते हैं. तार चलने या प्लास्टिक के चलने पर ऐसी आवाज आती है.
Photo: Unsplash
AC रूम में जलने की स्मैल आती है, तो AC में आग फैलने से पहले का निशान है. इसके बाद तुरंत AC को स्विच ऑफ कर दें.
Photo: Unsplash
AC पर लगा शॉकेट गर्म हो जाए या फिर वह शॉकेट पिघल जाए तो यह भी AC में आग लगने से पहले के निशान हैं.
Photo: Unsplash
इनमें में किसी भी एक साइन आने तुरंत सावधान हो जाएं. इसके बाद तुरंत AC का प्लग हटा दें.
Photo: Unsplash