26 June 2026
Photo: AI
गर्मियों के मौसम में AC का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो गर्मी से भी बचा जा सकता है और बिजली का बिल भी कम हो सकता है. आइए जानते हैं इस गैजेट के बारे में.
Photo: Pexels
AC के साथ इस्तेमाल होने वाले इस गैजेट का नाम एग्जॉस्ट फैन है. अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो बिजली के बिल में साफ फर्क देखा जा सकता है.
Photo: Pexels
आपको एग्जॉस्ट फैन उसी कमरे में लगाना है जहां AC लगा हुआ है. इसकी मदद से कमरे की गर्म हवा बाहर निकल सकती है.
Phot: Unsplash
AC चालू करने से पहले एग्जॉस्ट फैन को 10 से 15 मिनट के लिए चला दें. इससे कमरे की गर्म हवा बाहर निकल जाएगी.
Photo: Pexels
कमरे की गर्मी बाहर निकलने की वजह से AC को कम मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है. AC को ज्यादा देर तक फुल लोड पर काम नहीं करना पड़ेगा.
Photo: Pexels
जब कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है तो AC को कम समय तक चलाना पड़ सकता है. इससे बिजली की खपत कम हो सकती है और बिल में फर्क देखने को मिल सकता है.
Photo: Pexels
AC कमरे की हवा को बार-बार सर्कुलेट करता है, लेकिन एग्जॉस्ट फैन की मदद से गर्म हवा बाहर निकल सकती है, जिससे कमरा ज्यादा फ्रेश महसूस हो सकता है.
Photo: Pexels
एग्जॉस्ट फैन को AC चलने के दौरान इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह ठंडी हवा को भी बाहर फेंक सकता है. इसलिए पहले एग्जॉस्ट फैन चलाएं और बाद में AC ऑन करें.
Photo: Pexels