26 June 2026
Photo: AI
कई बार रात में मौसम ठंडा हो जाता है, जिससे AC की हवा ज्यादा ठंडी लगने लगती है. ऐसे में आज हम आपको AC के ECO मोड के बारे में बताएंगे.
Photo: Pexels
एयर कंडीशनर में कई तरह के मोड मिलते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग ECO मोड का इस्तेमाल नहीं करते. आइए जानते हैं इस मोड के असली फायदे.
Photo: Pexels
ECO मोड का इस्तेमाल तब करना चाहिए जब कमरा अच्छी तरह ठंडा हो चुका हो और आपको ज्यादा कूलिंग की जरूरत न हो. यह मोड कमरे का तापमान बनाए रखता है.
Photo: Pexels
रात में बाहर का तापमान थोड़ा ठंडा हो जाता है, इसलिए ज्यादा कूलिंग की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे समय AC को ECO मोड पर कर दें.
Photo: Pexels
अगर आप घर पर अकेले हैं, तो बॉडी हीट कम होती है. ऐसे में ECO मोड पर AC चलाने से कम बिजली में भी अच्छी कूलिंग मिलती है.
Photo: Pexels
अगर आप बिजली का बिल कम करना चाहते हैं, तो ECO मोड सबसे अच्छा ऑप्शन है. यह AC की बिजली खपत कम कर देता है, जिससे हर महीने पैसे बच सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर जल्दी कमरा ठंडा करना है, तो पहले कुछ मिनट Turbo Mode चालू करें. कमरा ठंडा होने के बाद ECO मोड पर स्विच कर दें.
Photo: Pexels
अगर मौसम ज्यादा गर्म नहीं है या आप सिर्फ आराम कर रहे हैं, तो ECO मोड सबसे बढ़िया रहता है. इससे AC कम बिजली में भी आरामदायक कूलिंग देता है.
Photo: Pexels