बारिश में चिपचिपी गर्मी से परेशान? तुरंत बदलें AC की ये सेटिंग!

29 June 2026

Photo: AI

बारिश में AC का इस्तेमाल?

बारिश के मौसम में भी AC का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी मदद से चिपचिपी गर्मी और कमरे की नमी कम होती है. इसके लिए आपको AC के सही मोड के बारे में पता होना चाहिए.

Photo: Pexels

सही मोड न चुनने की गलती

अक्सर लोग AC चलाते समय सही मोड का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं. इसी वजह से उन्हें सही कूलिंग और आराम नहीं मिल पाता.

Photo: Pexels

ड्राई मोड का करें इस्तेमाल

AC के रिमोट में कई मोड होते हैं. इनमें से एक ड्राई मोड है. बारिश के मौसम में इसी मोड का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे कमरे की नमी कम हो जाती है.

Photo: Pexels

बिजली की बचत

ड्राई मोड में AC का कंप्रेसर लगातार नहीं चलता. इसकी वजह से बिजली की खपत कम होती है और आपका बिजली का बिल भी कम आता है.

Photo: Pexels

कितना रखें टेम्परेचर?

मानसून के समय गर्मियों के मुकाबले मौसम थोड़ा ठंडा होता है. इसलिए AC को बहुत कम तापमान पर चलाने की जरूरत नहीं होती. आप इसे 24 से 25 डिग्री पर सेट कर सकते हैं.

Photo: Pexels

फैन की स्पीड रखें स्लो

ड्राई मोड इस्तेमाल करते समय AC के फैन की स्पीड स्लो रखें. इससे कमरे की नमी बेहतर तरीके से कम होती है और ज्यादा आराम मिलता है.

Photo: Pexels

स्विंग मोड का इस्तेमाल

AC चलाते समय स्विंग मोड भी ऑन रखें. इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में फैलती है और चिपचिपी गर्मी से जल्दी राहत मिलती है.

Photo: Pexels

खिड़की और दरवाजे रखें बंद

बारिश के दिनों में बाहर की हवा में काफी नमी होती है. अगर खिड़की या दरवाजा खुला रहेगा, तो नमी वाली हवा कमरे में आ जाएगी. इससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.

Photo: Pexels

नमी से मिलेगी राहत

बारिश के मौसम में लोग सबसे ज्यादा नमी और चिपचिपाहट से परेशान रहते हैं. अगर आप ड्राई मोड का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे, तो ठंडी हवा का मजा ले सकेंगे.

Photo: Pexels

Read Next