30 June 2026
Photo: AI
एयर कंडीशनर के रिमोट पर कई मोड दिए होते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से AC चला सकते हैं. इनमें ड्राई मोड भी शामिल होता है.
Photo: Pexels
अगर आपके कमरे में बहुत ज्यादा नमी बढ़ जाती है और चिपचिपापन महसूस होने लगता है, तो AC को ड्राई मोड पर चलाना चाहिए. इससे काफी राहत मिलती है.
Photo: Pexels
AC को ड्राई मोड पर चलाने के बाद यह फैन की स्पीड कम कर देता है, जिससे हवा में मौजूद नमी कम होने लगती है और कमरा ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस होता है.
Photo: Pexels
ड्राई मोड का इस्तेमाल बारिश के मौसम में करना चाहिए, जब कमरा चिपचिपा लगे और ज्यादा उमस महसूस हो.
Photo: Pexels
AC ड्राई मोड में कमरे का टेम्परेचर बैलेंस रखता है. यह कमरे को जरूरत से ज्यादा ठंडा नहीं करता और कम्फर्टेबल माहौल देता है.
Photo: Pexels
AC का सबसे ज्यादा बिजली खाने वाला पार्ट कम्प्रेसर है, ड्राई मोड में कम चलता है. जिससे बिजली की खपत कम होती है और बिजली का बिल भी कम आ सकता है.
Photo: Pexels
ड्राई मोड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ज्यादा नमी होने पर भी कमरे में फ्रेश और कम्फर्टेबल हवा का एहसास होता है.
Photo: Pexels
अगर बाहर का तापमान 40 डिग्री के आसपास है, तो ड्राई मोड का इस्तेमाल करने से ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा. तेज गर्मी में AC को कूल मोड पर ही चलाना चाहिए.
Photo: Pexels