9 June 2026
Photo: AI
अक्सर लोग AC खरीदते समय सिर्फ उसकी कैपेसिटी और ब्रांड का नाम देखते हैं, लेकिन उसकी बिल्ड क्वालिटी चेक करना भूल जाते हैं.
Photo: Pexels
AC खरीदते समय आप उस मॉडल की आउटडोर यूनिट को ध्यान से देख सकते हैं. कॉइल कंप्रेसर के आसपास लिपटा हुआ होता है. उसकी अच्छी तरह जांच करें.
Photo: Pexels
इस बात का ध्यान रखें कि कॉइल 100% कॉपर का हो. एल्यूमिनियम या मिक्स एलॉय वाले कॉइल उतने अच्छे नहीं होते. कॉपर जल्दी हीट ट्रांसफर करता है.
Photo: Pexels
आउटडोर यूनिट घर के बाहर लगी होती है, इसलिए इसमें जल्दी जंग लगने का खतरा रहता है. इसी वजह से यह भी जरूर देखें कि कॉइल पर एंटी कोरोजन कोटिंग दी गई है या नहीं.
Photo: Pexels
कॉइल की मोटाई के बारे में जानकारी जरूर लें. कॉपर कॉइल जितना मोटा होगा, उतना ही ज्यादा प्रेशर झेल पाएगा और लंबे समय तक टिकेगा.
Photo: Pexels
कॉइल में कई जगह U-बेंड होते हैं. इनकी सेफ्टी के लिए स्पेशल सपोर्ट दिए जाते हैं. जांच करें कि ये कहीं ढीले तो नहीं हैं, क्योंकि ढीले होने पर गैस लीकहो सकता है.
Photo: Pexels
AC खरीदते समय सिर्फ पूरी मशीन की वारंटी पर ध्यान न दें. यह भी देखें कि कंडेंसर की वारंटी कितने साल की है, क्योंकि यह AC का एक जरूरी हिस्सा होता है.
Photo: Pexels
अगर आप ऊपर बताई गई सभी बातों की सही तरीके से जांच करेंगे, तो कोई भी आपको आसानी से गलत AC नहीं बेच पाएगा.
Photo: Pexels