AC चलाने के बाद भी नहीं हो रही कूलिंग? इस भीषण हीटवेव में अपनाएं ये जादुई ट्रिक्स!

27 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

देश में गर्मी का मौसम अपने असली रूप में आ चुका है. ऐसे में अगर आपका AC सही से कूलिंग नहीं कर पा रहा है. तो ये आसान ट्रिक्स अपनाकर आप इस हीटवेव में राहत पा सकते हैं.

Photo: Pexels

20 मिनट प्री-कूलिंग

गर्मी में AC चालू करने से पहले अपने सीलिंग फैन को चालू करें और खिड़कियां खोलकर 5-10 मिनट तक फैन चलने दें. इससे कमरे की गर्म हवा बाहर निकल जाएगी.

Photo: Pexels

टर्बो मोड का इस्तेमाल

आजकल ज्यादातर मॉडर्न AC में टर्बो मोड होता है. शुरुआत के 20 मिनट इसे ऑन रखें. जिससे कंप्रेसर और फैन तेज़ स्पीड पर चलें और कमरा जल्दी ठंडा हो जाए.

Photo: Pexels

 फिल्टर की सफाई

हीटवेव के दौरान हवा में धूल ज्यादा होती है. जिससे AC के एयर फिल्टर चोक हो जाते हैं. इसलिए हर हफ्ते फिल्टर साफ करें. ताकि कूलिंग बेहतर बनी रहे.

Photo: Pexels

कमरे में अंधेरा रखें

खिड़कियों पर परदे लगाकर रखें ताकि धूप अंदर न आए. सूरज की रोशनी कमरे को गर्म कर देती है. इसलिए अंधेरा रखने से AC की कूलिंग ज्यादा होती है.

Photo: Pexels

AC का स्विंग एंगल सही करें

ठंडी हवा नीचे की ओर बैठती है. इसलिए AC के फ्लैप को ऊपर की दिशा में सेट करें. इससे एयर फ्लो सही रहेगा और पूरा कमरा जल्दी ठंडा होगा.

Photo: Pexels

आउटडोर यूनिट पर पानी 

अगर AC का कंप्रेसर ज्यादा गर्म हो रहा है. तो आउटडोर यूनिट पर हल्का पानी छिड़कें. इससे हीट बाहर निकलेगी और कूलिंग बेहतर होगी.

Photo: Pexels

दरवाजों को सील करें

दरवाजों के नीचे के गैप को बंद करें ताकि गर्म हवा अंदर न आ सके. इससे कमरे की ठंडक लंबे समय तक बनी रहेगी.

Photo: Pexels

Read Next