AC चलाने का सही तरीका, कम आएगा बिजली बिल और जबरदस्त कूलिंग 

29 Apr 2026

Photo: AI

गर्म हवा बाहर निकालें

एयर कंडीशनर चालू करने से पहले 5 मिनट के लिए खिड़की खोल दें, ताकि कमरे की गर्म हवा बाहर निकल जाए. इससे कूलिंग जल्दी शुरू होती है.

Photo: Pexels

फैन का इस्तेमाल करें

सीलिंग फैन को साथ में चलाएं. इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा होता है.

Photo: Pexels

फिल्टर साफ रखें

AC के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करें. अगर धूल जमी हो तो पानी से धोकर लगाएं. हर 2  हफ्ते में सफाई करने से कूलिंग बेहतर होती है.

Photo: Pexels

परदे बंद रखें

खिड़की से आने वाली धूप कमरे को गर्म करती है. परदे बंद रखने से AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और कूलिंग तेज होती है.

Photo: Pexels

गैप्स बंद करें

दरवाज़ों और खिड़कियों के गैप्स को बंद करें. ठंडी हवा बाहर निकलने से कूलिंग पर असर पड़ता है.

Photo: Pexels

बहुत कम तापमान न रखें

AC को 16°C पर चलाने से जल्दी कूलिंग नहीं होती, बल्कि बिजली ज्यादा खर्च होती है. 24°C सबसे बेहतर और बैलेंस्ड सेटिंग है.

Photo: Pexels

 लाइट्स बंद रखें

बल्ब, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गर्मी पैदा करते हैं. जरूरत न हो तो इन्हें बंद रखें.

Photo: Pexels

आउटडोर यूनिट साफ रखें

ध्यान दें कि AC की आउटडोर यूनिट पर धूल जमा न हो. इसे साफ रखने से कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर रहती है.

Photo: Pexels

Read Next