AC से निकलने वाला पानी काम करदेगा बिजली बिल, बस लगाना होगा ये डिवाइस!

18 Aug 2026

Photo: AI

पानी का सही इस्तेमाल

एयर कंडीशनर (AC) से निकलने वाला पानी अक्सर बेकार चला जाता है, लेकिन एक डिवाइस की मदद से आप बिजली के बिल कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: Pexels

डिवाइस का नाम क्या है?

ऑनलाइन मिलने वाले इस डिवाइस का नाम कंडेंसट ऑटोमाइज़र स्प्रे है. इसकी मदद से AC से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल किया जाता है.

Photo: Pexels

कैसे करता है काम?

ये डिवाइस AC से निकलने वाले पानी को आउटडोर यूनिट की तरफ ले जाकर स्प्रे करता है. पानी आउटडोर यूनिट के पास स्प्रे होता है.

Photo: Pexels

कैसे होता है इंस्टॉल?

इसे आउटडोर यूनिट के फ्रेम पर इंस्टॉल करना होता है. AC से निकलने वाले ड्रेन पाइप को इसके पंप से अटैच करना होता है. इसके बाद इसके नोजल को कंप्रेसर की तरफ करना होता है.

Photo: Pexels

AC को मिलती है मदद

जब AC का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ जाता है, तब ओवरहीट होने की वजह से कंप्रेसर सही से काम नहीं कर पाता है. ऐसे समय में ये डिवाइस काम आता है.

Photo: Pexels

कैसे होगी बिजली की बचत?

AC को ओवरलोड में काम नहीं करना पड़ता, क्योंकि पानी का स्प्रे आउटडोर यूनिट को ठंडा रखने में मदद करता है. इसकी वजह से AC को कूलिंग के लिए कम मेहनत करनी पड़ सकती है.

Photo: Pexels

पानी की बर्बादी नहीं होती

डिवाइस के पंप पर ड्रेन पाइप कनेक्ट होने के बाद सारा पानी पंप के जरिए स्प्रे हो जाता है. इसके बाद पानी भाप बन जाता है.

Photo: Pexels

ब्लॉकिंग की प्रॉब्लम

कई बार ड्रेन पाइप ब्लॉक हो जाने से पानी लीक होने लगता है. ऐसे में ये सिस्टम लगाने से ड्रेन के पानी को बाहर निकालने में मदद मिलती है.

Photo: Pexels

कब करें इस्तेमाल? 

इसका इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में ज्यादा किया जा सकता है. जब बाहर का टेम्प्रेचर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तब आउटडोर यूनिट को ठंडा रखने में ये सिस्टम मदद कर सकता है.

Photo: Pexels

Read Next