25 June 2026
Photo: AI
AC के अंदर एयर फिल्टर लगा होता है, जो हवा को साफ करने का काम करता है. लेकिन कई लोग इसे समय पर साफ नहीं करते, जिसकी वजह से बाद में बड़ा नुकसान हो सकता है.
Photo: Pexels
जब AC का एयर फिल्टर गंदगी से भर जाता है, तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और आपका बिजली बिल भी ज्यादा आने लगता है.
Photo: Pexels
गंदा एयर फिल्टर होने से हवा का फ्लो सही से नहीं हो पाता. फिल्टर में जमा धूल और गंदगी की वजह से AC की कूलिंग काफी कम हो जाती है.
Photo: Pexels
AC को सही तरीके से काम करने के लिए हवा का फ्लो बहुत जरूरी होता है. अगर फिल्टर गंदा हो, तो कॉइल पर बर्फ जम सकती है और AC खराब भी हो सकता है.
Photo: Pexels
गंदे एयर फिल्टर के साथ लंबे समय तक AC चलाने से कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है. इससे AC के दूसरे पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं.
Photo: Pexels
एयर फिल्टर का काम धूल और गंदगी को रोकना होता है. लेकिन जब वही फिल्टर गंदगी से भर जाता है, तो कमरे में बदबू आने लगती है और एलर्जी की परेशानी भी हो सकती है.
Photo: Pexels
कई कंपनियां AC की सर्विस और एयर फिल्टर की सफाई समय पर करने की सलाह देती हैं. अगर ऐसा नहीं किया जाए, तो वारंटी क्लेम में भी दिक्कत आ सकती है.
Photo: Pexels
ज्यादातर लोग एयर फिल्टर को साल में सिर्फ एक बार साफ करते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है. बेहतर होगा कि हर 1 से 2 महीने में एयर फिल्टर की सफाई कर दें.
Photo: Pexels