20 July 2026
Photo: AI
अक्सर लोग अपने घर में AC तो लगवा लेते हैं, लेकिन ये नहीं जान पाते कि क्या सच में 24°C पर AC चलाने से बिजली बिल कम आता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
अक्सर लोग सोचते हैं कि AC को सबसे कम टेम्प्रेचर पर चलाने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं है. 18°C तक पहुंचने के लिए AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
Photo: Pexels
BEE की रिपोर्ट के मुताबिक, जब आप AC का टेम्प्रेचर 18°C से हर 1°C बढ़ाते हैं, तो बिजली की खपत में करीब 6% तक की बचत हो सकती है.
Photo: Pexels
एयर कंडीशनर में सबसे ज्यादा बिजली कंप्रेसर इस्तेमाल करता है. जब कमरा 24°C तक पहुंच जाता है, तो कंप्रेसर अपने आप बंद होने लगता है, जिससे बिजली की खपत कम हो जाती है.
Photo: Pexels
इन्वर्टर AC में 24°C का टेम्प्रेचर पहुंचने के बाद मोटर की स्पीड कम हो जाती है. इससे कंप्रेसर कम पावर पर चलता है और बिजली की बचत होती है.
Photo: Pexels
ज्यादातर लोगों के लिए 23°C से 25°C का टेम्प्रेचर सबसे आरामदायक माना जाता है. अगर इससे कम टेम्प्रेचर होगा, तो कंबल की जरूरत भी पड़ सकती है.
Photo: Pexels
अगर बाहर का टेम्प्रेचर 40°C है और AC को 24°C पर सेट किया जाए, तो 16°C का फर्क होता है. वहीं अगर 18°C पर सेट करेंगे, तो 22°C का फर्क होगा.
Photo: Pexels
सबसे स्मार्ट तरीका है AC को 24°C पर चलाएं और साथ में पंखा भी ऑन रखें. इससे आपको करीब 21°C जैसा फील होगा, कूलिंग भी तेज लगेगी और बिजली की बचत भी होगी.
Photo: Pexels
ये सभी वजहें बताती हैं कि 24°C पर AC चलाने से बिजली की कोन्सुम्प्शन कम हो सकती है. अगर आप भी बताए गए टिप्स फॉलो करते हैं, तो बिजली बिल में फर्क देखने को मिल सकता है.
Photo: Pexels