सरकारी काम होंगे घर बैठे! फोन में जरूर रखें ये 5 ऐप्स

24 June 2026

Photo: AI

ऐप्स कर देंगे काम आसान

सरकारी काम के लिए लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ती है और कई बार ऑफिस का काम छोड़कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं.

Photo: Pexels

ऑफिशियल ऐप्स

जनता को अपने काम करवाने में काफी परेशानी होती थी. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने कई सरकारी ऐप्स लॉन्च किए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Photo: Pexels

UMANG ऐप

अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो आपको यह ऐप जरूर इंस्टॉल कर लेना चाहिए. इसकी मदद से 1,500 से ज्यादा स्टेट और सेंट्रल सरकारी सेवाओं का फायदा उठाया जा सकता है.

Photo: Google Play

UMANG ऐप

UMANG को Ministry of Electronics and Information Technology ने बनाया है. इसकी मदद से आप प्रोविडेंट फंड, इनकम टैक्स रिटर्न जैसे कई काम कर सकते हैं.

Photo: Google Play

डिजिलॉकर ऐप

DigiLocker एक सिक्योर क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म है. इसमें आप अपने सभी सरकारी दस्तावेज डिजिटल तरीके से सेफ रख सकते हैं और डॉक्यूमेंटस खोने की चिंता भी नहीं रहती.

Photo: Google Play

डिजिलॉकर ऐप

ऐप में कई सरकारी डॉक्यूमेंटस सीधे जोड़ने का ऑप्शन मिलता है. जारी किए गए डॉक्यूमेंट नंबर की मदद से आप ऐप में जोड़ सकते हैं.

Photo: Google Play

mAadhaar ऐप

mAadhaar की मदद से आधार से जुड़े कई काम घर बैठे किए जा सकते हैं. फोन नंबर या पता अपडेट कराने जैसी जानकारी भी आसानी से देखी जा सकती है.

Photo: Google Play

mParivahan ऐप

भारत के वाहन मालिकों के लिए काफी काम का ऐप है. इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, RC बुक और दूसरे गाड़ी से जुड़े डॉक्यूमेंटस देख सकते है.

Photo: Google Play

IRCTC Rail Connect

कई लोग टिकट बुक कराने के लिए एजेंट को एक्स्ट्रा पैसे देते हैं, लेकिन इस ऐप से आप बिना एक्स्ट्रा खर्च के खुद टिकट बुक कर सकते हैं.

Photo: Google Play

Read Next