7 MAY 2026
Aaj tak Sports
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं.
Photo: PTI
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में चहल कथित तौर पर फ्लाइट के अंदर वेपिंग (ई सिगरेट पीते हुए) इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं.
Photo: PTI
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और फैन्स लगातार सवाल उठा रहे हैं.
Photo: PTI
बताया जा रहा है कि यह वीडियो PBKS के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के YouTube व्लॉग का हिस्सा था.
Photo: Screengrab
हालांकि वीडियो में यह सीन बेहद कम समय के लिए दिखाई देता है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इसे पकड़ लिया.
Photo: Screengrab
वायरल क्लिप के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने एयरलाइन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए.
Photo: Screengrab
यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर यह चीज फ्लाइट के अंदर कैसे पहुंची. कुछ लोगों ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया, जबकि कई यूजर्स ने चहल को जमकर ट्रोल किया.
Photo: Screengrab
VIDEO: X/@CricketopiaCom
यह पहली बार नहीं है जब चहल इस तरह के विवाद में फंसे हों. इससे पहले IPL 2026 के दौरान उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था.
Photo: PTI
जिसमें वह कथित तौर पर स्मोकिंग करते और सड़क पर सिगरेट फेंकते नजर आए थे. उस घटना पर भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था.
Photo: PTI
वहीं रियान पराग भी मौजूदा आईपीएल में ई सिगरेट पीते हुए दिखे थे, जिसके बाद उन पर 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट का जुर्माना लगा था.
Photo: Screengrab
35 वर्षीय युजवेंद्र चहल IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं. उन्होंने लीग में अब तक 184 मैचों की 181 पारियों में 229 विकेट लिए हैं.
Photo: PTI
IPL 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है. चहल ने इस सीजन 10 मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 35.75 और स्ट्राइक रेट 22.50 का रहा है.
Photo: PTI