27 APR 2026
Credit: PTI
युजवेंद्र चहल ने IPL 2026 के दौरान पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा से मजाकिया अंदाज में ओपनिंग करने का मौका मांगा.
Credit: PTI
प्रीति जिंटा X (ट्विटर) पर फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं, जहां चहल ने फैन बनकर उनसे पूछा कि क्या उन्हें एक मैच में ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है.
Credit: PTI
चहल ने लिखा, “मैम एक मैच में ओपन बैटिंग का मौका मिल जाए,” यह सवाल हल्के-फुल्के अंदाज में था, लेकिन फैंस के बीच तुरंत चर्चा का विषय बन गया.
Credit: PTI
Preity Zinta ने चहल को जवाब देते हुए कहा कि IPL खत्म होने के बाद वह किसी भी मैच में ओपनिंग कर सकते हैं.
Credit: PTI
इस मजेदार बातचीत ने सोशल मीडिया पर फैंस को खूब एंटरटेन किया. इसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं.
Credit: PTI
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, और दोनों ने टीम को कई मजबूत शुरुआत दिलाई है.
Credit: PTI
दिल्ली में DC के खिलाफ मैच में दोनों ओपनर्स ने 41 गेंदों में 126 रन की साझेदारी कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई.
Credit: PTI
Chahal का इस सीजन प्रदर्शन औसत रहा है, जहां उन्होंने सात मैचों में केवल चार विकेट लिए हैं और अभी उन्हें अपनी लय वापस पाने की जरूरत है.
Credit: PTI
Punjab Kings अब अपना अगला मैच राजस्थान के खिलाफ 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेलेगी, जहां टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
Credit: PTI