कौन हैं LSG के नमन तिवारी, जिन्होंने कोहली के छुए पैर, VIDEO
16 APR 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 अप्रैल को शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया
Photo: AP
इस तरह बेंगलुरु की टीम ने पॉइंट्स टेबल में मजबूती से अपनी जगह बनाई. वो अब टेबल टॉपर बन गई है. 5 में से 4 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं.
Photo: AP
RCB vs LSG मैच में गेंदबाजी में रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया.
Photo: AP
बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 49 रन की अहम पारी खेलकर मैच को कंट्रोल में रखा. अंत में बेंगलुरु ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
Photo: AP
वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस मैच के खत्म होने के बाद एक क्यूट मोमेंट सामने आया, जब लखनऊ के युवा खिलाड़ी नमन तिवारी ने कोहली के पैर छू लिए.
Photo: AP
पहले Viral वीडियो देखें
इस दौरान कोहली तुरंत पीछे हटते हैं. उनके चेहरे पर हैरानी दिखती है, लेकिन उसी पल वो नमन का हाथ पकड़कर उठाते हैं.
Photo: Screengrab
फिर वह हंसने लगते हैं, शायद कुछ शब्द कहते हैं, एक सीनियर खिलाड़ी की तरह नहीं, एक बड़े भाई की तरह.
Photo: Screengrab
वहीं यह सब आसपास खड़े खिलाड़ी देखते हैं. माहौल में कोई बनावटीपन नहीं, बस सच्चा सम्मान नजर आता है.
Photo: Screengrab
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी को IPL 2-26 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था.
Photo: Instagram/@namii_official27
वह रेगुलर 145kph की स्पीड से गेंद फेंकते हैं और 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे सफल भारतीय पेस बॉलर थे.
Photo: Instagram/@namii_official27
IPL में उनके पिछले अनुभव राजस्थान रॉयल्स और LSG के साथ नेट बॉलिंग के रहे हैं. नमन 20 साल के हैं
Photo: Instagram/@namii_official27
Read Next
ये भी देखें
सानिया संग दिखा अर्जुन तेंदुलकर का कूल अंदाज, बहन सारा ने लूटी महफिल
विराट कोहली अगले मैच से होंगे OUT? इंजरी पर आई ये अपडेट
SRH की जीत पर पर झूम उठीं काव्या मारन, चेहरे पर दिखी अलग खुशी
IPL में पति की टीम हारी तो एक्ट्रेस WIFE का चेहरा लटका, साला भी सन्न