ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन हैं? क्रिकेटर की तूफानी पारी पर लुटाया प्यार

16 Feb 2026

Photo: instagram/@aditihundia

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 61 रनों से जीत हासिल की. भारतीय टीम की जीत में ईशान किशन स्टार बने.

Photo: Getty Images

ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए. उनकी आक्रामक इनिंग्स के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जो जीत के लिए काफी था.

Photo: Getty Images

ईशान के अर्धशतक पूरा करते ही उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम पर खास स्टोरी शेयर की. उन्होंने दिल वाली इमोजी के साथ ईशान की पारी पर खुशी जाहिर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

Photo: instagram/@aditihundia

अदिति हुंडिया का पोस्ट

Photo: instagram/@aditihundia

अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं. उन्होंने 2018 में ‘मिस सुपरनेशनल इंडिया’ का खिताब जीता था. साथ ही अदिति 2017 के 'मिस इंडिया' कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं.

Photo: instagram/@aditihundia

अदिति हुंडिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी ग्लैमरस अदाओं के फैन्स दीवाने हैं. अदिति के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 75 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Photo: Social Media

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने साफ कहा कि ईशान किशन जिससे भी शादी करना चाहें वो फैमिली को मंजूर होगा.

Photo: instagram/@aditihundia

बातचीत के दौरान अनुराग पांडे ने बताया कि अदिति उनके पोते के जीवन में खास जगह रखती हैं. अनुराग ने ये भी बताया कि अदिति जयपुर की रहने वाली हैं.

Photo: instagram/@aditihundia

मैदान पर ईशान ने जिस अंदाज में PAK गेंदबाजों की धुनाई की, उसने मैच का पासा पलट दिया. साथ ही ईशान अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ चुके हैं.

Photo: instagram/@aditihundia

Read Next