व‍िराट कोहली का टेस्ट कमबैक पक्का? बचपन के कोच ने दी हिंट

21 MAY 2026

Credit: Aajtak Sports

विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए हुए लगभग एक साल से ऊपर हो चुका है. कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था. 

Photo: PTI

उनका टेस्ट करियर लगभग 14 साल का रहा. जब से कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट लिया है तब से ही क्रिकेट फैन्स विराट से लगातार टेस्ट क्रिकेट में वापिस आने की अपील कर रहे हैं. 

Photo: PTI

क्योंकि विराट के फैन्स का मानना है कि सफेद जर्सी में उनका सफर अभी भी अधूरा है, और फैन्स दोबारा उनको रेड बॉल क्रिकेट में देखना चाहते हैं

Photo: PTI

हाल ही में विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के एक ताजा बयान ने फैन्स की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है. 

Photo: PTI

एक्स्प्रेस कैफै के एक पॉडकास्ट टीज़र में राजकुमार शर्मा ने कहा, 'कई लोगों ने मुझसे कहा है कि विराट से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लिए कहो, क्योंकि वह आपकी बात सुनते हैं'

Photo: Instagram/@rajkumarcricket

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस जवाब की हो रही है, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने विराट से वापसी को लेकर बात की है. इस पर मुस्कुराते हुए राजकुमार ने कहा, 'हम इस बारे में बात कर रहे हैं, 

Photo: Instagram/@rajkumarcricket

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेलकर 9230 रन बनाए हैं. जिसमे 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है.

Photo: PTI

कोहली ने भारत के लिए 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 40 जीत के साथ वह इस फॉर्मेट में देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने हुए हैं.

Photo: PTI

Read Next