28 APR 2026
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है, जहां विराट कोहली के एक छोटे फैन का दिल टूटता दिखा.
Photo: Screengrab
यह घटना उस वक्त की है जब यह नन्हा बच्चा होल के रिसेप्शन पर अपने पसंदीदा क्रिकेटर का इंतजार कर रहा था.
Photo: Screengrab
बताया जा रहा है कि बच्चा अपने क्रिकेट बैट पर कोहली का ऑटोग्राफ लेने की उम्मीद में काफी देर से वहां खड़ा था.
Photo: Screengrab
जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी कोहली अपनी टीम और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ होटल पहुंचे, बच्चा तुरंत उनकी ओर बढ़ा.
Photo: Screengrab
हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया. कोहली तक न पहुंच पाने की निराशा बच्चे के चेहरे पर साफ झलक रही थी.
Photo: Screengrab
वह लगातार रोता रहा और खुद को संभाल नहीं पाया.भावनाओं में बहकर उसने अपना क्रिकेट बैट जमीन पर पटक दिया.
Photo: Screengrab
जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Photo: Screengrab
Video: X/@Cricket_live247