विराट कोहली अगले मैच से होंगे OUT? इंजरी पर आई ये अपडेट
14 APR 2026
Credit: PTI
क्या है मामला?
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में टखने में हल्की चोट लगी थी। इसके बाद से ही उनके अगले मैच में खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
Credit: PTI
फिटनेस पर आई ये खबर
लेकिन अब फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है. कोहली मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में नजर आए और उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी की.
Credit: PTI
नेट्स में कैसा रहा प्रदर्शन?
प्रैक्टिस के दौरान कोहली ने गेंदबाजों और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की. उनके शॉट्स में आत्मविश्वास दिखा और कहीं से भी नहीं लगा कि वह चोट से जूझ रहे हैं.
Credit: PTI
पहले क्या खबर थी?
मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि कोहली टीम के साथ बेंगलुरु नहीं जाएंगे और मुंबई में ही आराम करेंगे. इससे उनके खेलने पर सस्पेंस और बढ़ गया था.
Credit: PTI
पिछला मैच कैसा रहा?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए. हालांकि उनकी पारी टीम के कुल स्कोर के मुकाबले थोड़ी धीमी मानी गई, जिससे वह खुद भी काफी निराश नजर आए.
Credit: PTI
गुस्सा भी दिखा
आउट होने के बाद कोहली ने मैदान पर ही अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने हेलमेट और ग्लव्स जमीन पर फेंक दिए, जिससे साफ था कि वह अपनी पारी से संतुष्ट नहीं थे.
Credit: PTI
टीम के लिए क्यों जरूरी?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कोहली का खेलना बेहद अहम है, खासकर घरेलू मैदान पर जहां उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम जीत की लय को बनाए रखना चाहती है.
Credit: PTI
रोहित पर क्या है अपडेट
वहीं रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है. मुंबई इंडियंस के कप्तान को हैमस्ट्रिंग इंजरी का शक है और वह अगले मैच से बाहर हो सकते हैं.