GT के सामने विराट बने 'कपिल शर्मा', शुभमन ब्रिगेड को किया ट्रोल

28 May 2026

Photo: ITG

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धर्मशाला में 26 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) को 92 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. 

Photo:PTI

इस मैच में RCB ने IPL के प्लेऑफ में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए. 

Photo:PTI

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर 281.81 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बना अपनी टीम को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया.

Photo:PTI

इस जीत ने एक बार फिर से RCB के फैन्स की एक और IPL ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है.

Photo:PTI

RCB के स्टार विराट कोहली ने इस मैच में 43 रन बनाए और मैदान पर काफी उत्साहित भी नजर आए.

Photo:PTI

इस मैच से जुड़ा कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोहली अक्सर मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं.

Photo:PTI

वीडियो देखें

Credit: X/@AdityaVarma45_

मैच शुरू होने से पहले जब गुजरात टाइटन्स की टीम का फोटो सेशन चल रहा था, तब विराट कोहली मजाकिया अंदाज में GT को कपिल शर्मा शो के 'बाबा जी का ठुल्लू' स्टाईल में चिढ़ाते नजर आए.

Photo:PTI

Read Next