RCB फाइनल में पहुंची, झूम उठे ABD, विराट को दी जादू की झप्पी, VIDEO

27 May 2026

Photo: ITG

IPL 2026 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने 26 मई को धर्मशाला में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. 

Photo: PTI

क्वाल‍िफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने गुजरात (GT) को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई.

Photo: PTI

इस मैच में RCB ने IPL के प्लेऑफ में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए.

Photo: PTI

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर 281.81 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बनाए, यह IPL प्लेऑफ में किसी कप्तान का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी है. 

Photo: PTI

रजत पाटीदार की ही कप्तानी में RCB ने 2025 IPL में पहली IPL ट्रॉफी अपने नाम की थी. और इस आईपीएल सीजन भी IPL के फाइनल में अपनी जगह बना ली. 

Photo: PTI

क्वाल‍िफायर-1 में  गुजरात को हराने के बाद एक बार फिर विराट और ड‍िविलियर्स मैदान में गले मिलते हुए नजर आए. वीडियो में दोनों ही बहुत खुश नजर आ रहे हैं.

Photo: Screengrab

वीडियो देखें 

Credit: X/IPL

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स हमेशा से ही बहुत करीबी रहे हैं. इन दोनों की जोड़ी ने RCB के लिए बहुत यादगार पारियां खेली है. 

Photo: Screengrab

दोबारा IPL के फाइनल में पहुंचने से एक बार फिर से RCB के फैन्स की एक और IPL ट्रॉफी  जीतने की उम्मीदें बढ़ गई है. 

Photo: PTI

Read Next