16 June 2026
By: AajTak Sports
क्रिकेट की दुनिया में इस वक्त अगर कोई नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वो है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का.
Photo: PTI
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के करोड़ो फैन्स हो गए हैं, हर कोई वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहा है.
Photo: PTI
वैभव ने हालिया IPL सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' अपने नाम की है.
Photo: PTI
वैभव ने IPL सीजन में 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
Photo: PTI
IPL में दमदार प्रदर्शन के बाद ही 15 साल के वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी चुन लिया गया है.
Photo: BCCI
वैभव सूर्यवंशी मौजूदा वक्त में श्रीलंका में ट्राई सीरीज में इंडिया-ए की ओर से खेल रहे हैं.
Photo: PTI
श्रीलंका से ही वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल है रहा है, जिसमे वैभव 80 साल के श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान अनुरा टेनेकून के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं.
Photo: ITG
वैभव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हे और फैन्स वैभव के संस्कार की चर्चा कर रहे हैं.
Photo: PTI
वीडियो देखें
Video: X/RoshanCricket
वायरल वीडियो में अनुरा टेनेकून ने वैभव की बैटिंग की तारीफ करते हुए उन्हे खेल पर पूरा फोकस रखने की खास सलाह दी है.
Photo: PTI