26 May 2026
Photo: ITG
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 (IPL) सीजन में अपने बल्ले से धमाल मचा के रखा है.
Photo: PTI
15 साल के वैभव ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से हर किसी को इम्प्रेस किया है.
Photo: PTI
वैभव ने इस आईपीएल में 14 मैच में 232.27 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं. वैभव इस समय आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं.
Photo: PTI
वैभव ने एक सीजन में स्ट्राइक रेट के मामले में बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है और अब उनकी नजर ऑल-टाइम रिकॉर्ड पर है.
Photo: PTI
आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 232.27 का है, जो किसी भी ऐसे बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में दूसरा सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट है जिसने 100 या उससे ज्यादा रन बनाए हों.
Photo: PTI
इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के जेक फ्रेजर-मैकगर्क हैं, जिन्होंने आईपीएल 2024 में 9 पारियों में 330 रन बनाते हुए 234.04 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.
Photo: PTI
वैभव ने इस मामले में एमएस धोनी और आंद्रे रसेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने आईपीएल 2024 में 220.54 और रसेल ने आईपीएल 2019 में 204.81 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.
Photo: PTI
वैभव अब क्रिस गेल के सबसे बड़े टी20 रिकॉर्ड को तोड़ने से ज्यादा दूर नहीं हैं. IPL 2026 में अब तक वह 53 छक्के जड़ चुके हैं और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड से सिर्फ 7 छक्के दूर हैं.
Photo: PTI
यह रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे. अब राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और ऐसे में वैभव के पास गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है.
Photo: PTI