वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में लगाए लंबे-लंबे छक्के, जडेजा दिखे बेबस, VIDEO
19 Mar 2026
Photo: AFP/Getty Images
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं. 27 मार्च को 15 साल के होने जा रहे वैभव राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा हैं.
Photo: BCCI
राजस्थान रॉयल्स ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नेट्स में सामना करते नजर आ रहे हैं.
Photo: PTI
इस दौरान वैभव ने अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और जडेजा की गेंदों पर लंबे-लंबे छक्के लगाने से परहेज नहीं किया.
Photo: PTI
देखें वीडियो
Photo: X/@rajasthanroyals
बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने पिछले सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था और अब नए सीजन से पहले भी वह शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं.
Photo: PTI
उधर रवींद्र जडेजा की राजस्थान रॉयल्स में वापसी भी काफी खास मानी जा रही है. जडेजा ने आईपीएल के उद्घाटन सीजन में इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेला था और अब 18 साल बाद वह फिर से रॉयल्स कैम्प का हिस्सा बने हैं.
Photo: Getty Images
अगर 37 वर्षीय रवींद्र जडेजा के आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 254 मैचों में 3260 रन बनाए हैं और साथ ही 170 विकेट भी झटके हैं.
Photo: Getty Images
बाएं हाथ के इस स्पिनर का इकोनॉमी रेट 7.67 रहा है. टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके जडेजा अब पूरी तरह फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और राजस्थान को उनसे काफी उम्मीदें हैं.
Photo: Getty Images
वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से IPL करियर में बड़ी छाप छोड़ी है. उन्होंने 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला.
Photo: PTI
अब राजस्थान रॉयल्स की नजरें IPL 2026 में जोरदार शुरुआत पर होंगी. 2008 की चैम्पियन टीम अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले से करेगी.