लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, दिग्गज बोले- अब टीम इंडिया ज्यादा दूर नहीं

05 June 2026

By: AajTak Sports

इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा अगर कोई खिलाड़ी चर्चा में रहा तो वो हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी.

Photo:PTI

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रखा है. IPL 2026 के सबसे बड़े स्टार वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया.

Photo:PTI

वैभव ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के जड़ दिए. वैभव ने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Photo:PTI

15 साल की कम उम्र में जिस तरह वैभव ने बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई की, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है.

Photo:PTI

यहां तक इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच में रेन ब्रेक के दौरान वैभव पर खास चर्चा हुई.

Photo:PTI

पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर साइमन डूल ने वैभव की जमकर तारीफ की और बोले, 'वह अब भारतीय टीम से ज्यादा दूर नहीं हैं.'

Photo:PTI

वीडियो देखें

Credit:X/SkyCricket

साइमन डूल ने कहा कि चयनकर्ताओं को वैभव के लिए किसी न किसी तरह भारतीय टीम में जगह निकालनी होगी. नासिर हुसैन और इयान वार्ड भी वैभव के शानदार प्रदर्शन पर उत्साहित नजर आए.

Photo:PTI

IPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए उनका नाम चर्चा में है और भारत के लिए डेब्यू की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.

Photo:PTI

Read Next