वैभव IPL में कर रहे बाल मजदूरी? एक्टिविस्ट की शिकायत पर भड़के फैन्स 

6 May 2026 

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 एक बार फिर विवादों में है. 

Photo: AP

लेकिन इस बार मुद्दा किसी मैच या फैसले को लेकर नहीं, बल्कि 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर है.

Photo: AP

कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता सीएम श‍िवकुमार नायक (CM Shivakumar Nayak) ने इसे लेकर आरोप लगाया है. 

Photo: AP

उनका कहना कि इतनी कम उम्र के खिलाड़ी को IPL जैसे बड़े और व्यावसायिक टूर्नामेंट में शामिल करना 'बाल श्रम' (child labour) की श्रेणी में आ सकता है.

Photo: AP

नायक ने इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है. 

Photo: AP

उनका तर्क है कि नाबालिगों को इस तरह के बड़े प्रोफेशनल और कमर्शियल इवेंट में शामिल करना मौजूदा कानूनों का उल्लंघन हो सकता है.

Photo: AP

हालांकि, जैसे ही यह मुद्दा सामने आया, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. 

Photo: AP

बड़ी संख्या में यूज़र्स ने इस शिकायत को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया. कई लोगों ने 'चाइल्ड लेबर' और प्रोफेशनल स्पोर्ट्स की तुलना को ही गलत ठहराया.

Photo: AP

कुछ यूज़र्स ने इसे 'हद से ज्यादा बेवकूफी' बताया, तो कुछ ने पूरे विवाद को 'एंटरटेनमेंट' करार दिया. 

Photo: AP

वहीं, एक वर्ग ऐसा भी है जो मानता है कि देश के युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने की जरूरत है, न कि उन्हें कानूनी उलझनों में फंसाने की.

Photo: AP

वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों की सफलता को कई लोग भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं. 

Photo: PTI

ऐसे में यह विवाद अब खेल और कानून के बीच संतुलन की बहस बनता जा रहा है.

Photo: PTI

Read Next