खुली जिप्सी, घना जंगल और वैभव का एडवेंचर मूड, तस्वीरें हुई VIRAL

10 Aug 2026

By: AajTak Sports

क्रिकेट के मैदान पर अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी इस बार एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Photo: BCCI

दरअसल, वैभव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ जंगल सफारी ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Photo: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

वैभव महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित प्रसिद्ध ‘बोर टाइगर रिजर्व’ में जंगल सफारी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

Photo: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

तस्वीरों और वीडियो में वैभव अपने दोस्तों के साथ खुली जिप्सी में सफारी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं.

Photo: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

चारों तरफ हरियाली, जंगल का शांत माहौल और एडवेंचर से भरा सफर इस ट्रिप को बेहद खास बना रहा है.

Photo: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

सफारी के दौरान वैभव अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. 

Photo: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

वीडियो देखें 

Video: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

झील के किनारे खड़े वैभव की तस्वीरें फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं. क्रिकेट की भागदौड़ से दूर उन्होंने नेचर के बीच कुछ सुकून भरे और यादगार पल बिताए.  

Photo: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

वैभव का कैजुअल लुक और रिलैक्स अंदाज फैन्स का ध्यान खींच रहा है. वैभव की पोस्ट में एडवेंचर और नेचर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. 

Photo: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

Read Next