'बुरी नजर से बचाकर रखो', वैभव के माता-पिता को अश्विन की सलाह

28 May 2026

Photo: ITG

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बना ली.

Photo: PTI

इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमे 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

Photo: PTI

वैभव ने क्रिस गेल का एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने इस IPL सीजन में अब तक 65 छक्के जड़ दिए हैं.

Photo: PTI

वैभव सूर्यवंशी को उनकी इस धमाकेदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. वैभव इस IPL सीजन सबसे ज्यादा 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं.

Photo: PTI

वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. इस पर भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी टिप्पणी की.

Photo: PTI

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वैभव एक साधारण खिलाड़ी नहीं हैं. उनके मां-बाप को वैभव को बुरी नजर से बचाकर रखना होगा.' 

Photo: PTI

Read Next