T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचा टीम इंडिया का स्टार, VIDEO

16 Mar 2026

Photo: PTI

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया था.

Photo: Getty Images

वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा भी रहे. तिलक ने 9 मैचों में 29.57 की औसत से 207 रन बनाए.

Photo: PTI

भारतीय टीम की जीत के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा महाकाल का आशीर्वाद लेने 16 मार्च (सोमवार) को उज्जैन पहुंचे.

Photo: Getty Images

दोपहर में मंदिर पहुंचे तिलक वर्मा ने गर्भगृह के बाहर से बाबा महाकाल का पूजन किया और भगवान को जल अर्पित किया.

Photo: ITG

इसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर महादेव की आराधना की. इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार और अन्य साथी भी मौजूद थे.

Photo: ITG

देखें वीडियो

Video: ITG

तिलक वर्मा ने बताया कि मैच के दौरान उन्होंने भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की थी. भगवान महाकाल ने उन पर कृपा की और अब वे दर्शन के लिए मंदिर आए.

Photo: Getty Images

तिलक वर्मा ने मंदिर प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की. मंदिर समिति की ओर से तिलक को सम्मानित किया गया. महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद तिलक वर्मा इंदौर के लिए रवाना हो गए.

Photo: PTI

Read Next