23 June 2026
By: AajTak Sports
भारत की टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला की तैयारी पुख्ता तरीके से की है.
Photo: PTI
तिलक ने टीजी20 लीग में 22 जून (सोमवार) को 56 गेंदों में नाबाद 136* रन बनाकर वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ मेडक फाल्कंस को 3 विकेट से जीत दिलाई.
Photo: X/Sportskeeda
जीत के लिए 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने आक्रामक शुरूआत की. उनकी टीम ने चौथे ही ओवर में 50 रन बना लिए.
Photo: X/Sportskeeda
तिलक ने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके अपनी टीम को 8वें ओवर में 100 रनों के पार पहुंचा दिया. तिलक ने 98 रन चौके और छक्के से ही बना दिए.
Photo: X/Sportskeeda
विनिंग शॉट लगाते ही तिलक ने दोनों हाथ हवा में उठाकर जीत का जश्न मनाया. उनका ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Photo: PTI
वीडियो देखें
Video: X/Cricket_live247
तिलक वर्मा की ही कप्तानी में इंडिया-ए ने श्रीलंका में ट्राई सीरीज अपने नाम की थी.
Photo: BCCI