इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, ODI में काटा था गदर, एवरेज 50 के पार
2 APR 2026
Photo: Getty Images
साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने 2 अप्रैल (गुरुवार) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
Photo: Getty Images
37 वर्षीय वैन डर डुसेन ने अपने साढ़े सात साल लंबे इंटरनेशनल करियर को विराम देते हुए लिखा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा.
Photo: Getty Images
वैन डर डुसेन ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और जल्द ही टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए.
Photo: Getty Images
2019 में ओडीआई डेब्यू पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 93 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी काबिलियत का परिचय दिया. इसके बाद वह टीम के मध्यक्रम की रीढ़ बन गए.
Photo: Getty Images
उन्होंने 71 ओडीआई मैचों में 2657 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50.13 रहा. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 17 अर्धशतक निकले.
Photo: Getty Images
रासी वैन डर डुसेन ने 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 10 अर्धशतकों की मदद से 1406 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 128.75 और एवरेज 33.47 रहा.
Photo: Getty Images
वैन डेर डुसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट मैच खेले और 30.16 की औसत से 905 रन बनाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 अर्धशतक जड़े.
Photo: Getty Images
उन्होंने 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया.
Photo: Getty Images
वैन डर डुसेन ने X पर लिखा, 'देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. इस सफर में कई त्याग करने पड़े, लेकिन हर पल इसके लायक था.' उन्होंने अपने परिवार, खासकर पत्नी लारा का धन्यवाद करते हुए लिखा कि उनके बिना यह सफर संभव नहीं था.
Photo: Getty Images
संन्यास के बाद वैन डर डुसेन घरेलू टीम लायन्स के लिए खेलते रहेंगे और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे. उनका यह फैसला साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.