गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने फिर उगली आग, T20 क्रिकेट में बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

30 May 2026

Photo:ITG

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2  में 29 मई को गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को रौंद दिया. 

Photo:PTI

गुजरात 7 व‍िकेट से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुंच गई. इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन. 

Photo:PTI

शुभमन ने इस मैच में 53 गेंदों पर 104 रनों की जबरदस्त मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाया.

Photo:PTI

साई सुदर्शन ने भी 32 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली और फिर से पिछले मैच की तरह हिटविकेट आउट हो गए. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई.

Photo:PTI

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. 

Photo:PTI

दोनों अब 11 सेंचुरी पार्टनरशिप के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. इस IPL सीजन इन दोनों की जोड़ी ने तहलका मचाया हुआ है. 

Photo:PTI

शुभमन गिल ने इस आईपीएल सीजन 15 मैचों मैं 163.71 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं. 

Photo:PTI

वहीं साई सुदर्शन ने इस आईपीएल सीजन 16 मैचों में 159.55 की स्ट्राइक रेट से 710 रन बनाए हैं. 

Photo:PTI

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी अबतक IPL में 2944 रन जोड़ चुकी है. इन दोनों से ऊपर सिर्फ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स हैं, जिनके 3123 रन हैं.

Photo:PTI

Read Next