08 June 2026
By: AajTak Sports
भारतीय टी20 टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर के हाथों में है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया है.
Photo: PTI
टी20 कप्तान बनने पर श्रेयस की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने भाई की मेहनत और संघर्ष को सलाम किया.
Photo: Instagram/Shresta Iyer
श्रेष्ठा अय्यर का यह इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. श्रेष्ठा हमेशा अपने भाई श्रेयस अय्यर को सपोर्ट करती रहती हैं.
Photo: Instagram/Shresta Iyer
श्रेष्ठा ने लिखा, 'मैं आखिर शुरुआत कहां से करूं? तुम्हारे सफर के बारे में क्या कहूं... उस छोटे से लड़के से, जिसे सिर्फ क्रिकेट से प्यार था, आज टीम इंडिया का कप्तान बनने तक का यह सफर सच में अविश्वसनीय है.'
Photo: Instagram/Shresta Iyer
श्रेष्ठा ने कहा, 'यह सपना, संघर्ष और मेहनत की अद्भुत कहानी है और पूरे परिवार को श्रेयस की इस उपलब्धि पर गर्व है और यह उनके करियर का खास पल है.'
Photo: Instagram/Shresta Iyer
श्रेयस अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL चैम्पियन बनाया था.
Photo: PTI
इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 2020 में और पंजाब किंग्स (PBKS) को 2025 में फाइनल तक पहुंचा चुके हैं.
Photo: PTI
बल्ले से भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. अय्यर ने आईपीएल 2025 में 175.07 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे.
Photo: PTI
इसके बाद आईपीएल 2026 में भी उन्होंने 168.81 की स्ट्राइक रेट से 498 रन ठोककर टी20 क्रिकेट में अपनी अहमियत और काबिलियत को फिर साबित किया.
Photo: PTI