'लॉर्ड' शार्दुल ने रचा इतिहास... कर ली डॉन ब्रेडमैन और एलेन बॉर्डर की बराबरी
By Aaj tak
Credit: Getty/ Social Media
भारतीय टीम इन समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2023) का फाइनल खेल रही है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 469 रन बना दिए हैं. जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 296 रन ही बना सकी.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत टॉप-5 प्लेयर फ्लॉप रहे. चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भी सस्ते में आउट हुए.
अजिंक्य रहाणे ने 89 रनों की पारी खेली. जबकि शार्दुल ठाकुर ने 51 और रवींद्र जडेजा ने 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
लॉर्ड शार्दुल के नाम से फेमस इस ऑलराउंडर ने अर्धशतकीय पारी के दम पर द ओवल मैदान पर इतिहास रच दिया है.
शार्दुल ओवल के मैदान में लगातार 3 टेस्ट में 50 या उससे ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन गए हैं.
ओवल में सर डॉन ब्रेडमैन और एलेन बॉर्डर ने लगातार 3 बार 50+ का स्कोर बनाया है. शार्दुल ने इन दिग्गजों की बराबरी की.
बता दें कि WTC फाइनल में शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में 109 गेंदों पर 51 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके जमाए.
Read Next
ये भी देखें
बुमराह की मां के सामने झुके रोहित शर्मा, दिल छू लेगा ये VIDEO
अर्जुन तेंदुलकर की ससुराल में कौन-कौन? करोड़ों के बिजनेस से जुड़ा है सानिया चंडोक का परिवार
Super-8 से पहले Team India ने T20 World Cup में रचा इतिहास , पहली बार हुआ ऐसा
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन हैं? क्रिकेटर की तूफानी पारी पर लुटाया प्यार