पाकिस्तान में ईंधन संकट: पेट्रोल 450, डीजल 500 पार, मचा हाहाकार, आफरीदी ने दिया बड़ा बयान

3 APR 2026

पाकिस्तान में बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पूर्व क्रिकेटर शाह‍िद आफरीदी च‍िंत‍ित द‍िखे.

Photo: Getty

VIDEO: ITG

उन्होंने आम जनता से सरकार के फ्यूल कंजर्वेशन अभियान का समर्थन करने की अपील की है. 

Photo: Getty

बूम-बूम आफरीदी ने कहा कि मौजूदा हालात में जिम्मेदार ऊर्जा उपयोग ही देश को राहत दे सकता है.

Photo: AFP

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है.

Photo: Reuters

इसी के चलते पाकिस्तान सरकार ने एक महीने के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. 

Photo: AFP

आंकड़ों के मुताबिक, डीजल की कीमतों में 54.9% और पेट्रोल में 42.7% तक की बढ़ोतरी की गई है.

Photo: AFP

ऐसे हालात में बूम-बूम आफरीदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईंधन की बचत करना समय की जरूरत है. 

Photo: AFP

उनका मानना है कि अगर नागरिक जिम्मेदारी दिखाएं, तो देश के संसाधनों पर दबाव कम किया जा सकता है.

Photo: AFP

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल PKR 458.4 और डीजल PKR 520.35 प्रति लीटर पहुंच गया है.

Photo: AFP

यह फैसला गुरुवार को घोषित हुआ और शुक्रवार से लागू होगा. केरोसीन भी महंगा हुआ. सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों के दबाव को वजह बताया. 

Photo: AP

Read Next