आफरीदी के घर बजने जा रही शहनाई, शाहीन-अंशा की फिर होगी शादी
By: aajtak.in
Credit: Getty Images/Social Media
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं.
अब शाहीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शाहीन एशिया कप 2023 की समाप्ति के बाद फिर से शादी करने जा रहे हैं.
शाहीन और शाहिद आफरीदी की बेटी अंशा की शादी 19 सितंबर को होगी. वहीं रिसेप्शन 21 सितंबर को इस्लामाबाद में होगा.
कुछ दिनों पहले शाहिद आफरीदी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाहीन की शादी का उत्सव इस साल सितंबर में होगा.
शाहीन आफरीदी और अंशा आफरीदी का निकाह इस साल की शुरुआत में कराची में हुआ था. अब शाहीन फिर से शादी करके अपनी दुल्हनिया को घर लाएंगे.
शाहिद आफरीदी की 5 बेटियां अक्शा आफरीदी, अंशा आफरीदी, असमारा आफरीदी, अज्वा आफरीदी और अरवा आफरीदी हैं.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी फिलहाल एशिया कप 2023 में भाग ले रहे हैं. वह मौजूदा टूर्नामेंट में कुल सात विकेट ले चुके हैं.
शाहीन शाह अफरीदी का जन्म 6 अप्रैल 2000 को पाकिस्तान के लैंडी कोटाल में हुआ था.
Read Next
ये भी देखें
जापान जाकर वैभव सूर्यवंशी ने की रिपोर्टिंग, ये कूल देखा क्या? PHOTOS
गणपति बप्पा की भक्ति में लीन अनाया बांगड़, ट्रेडिशनल लुक VIRAL
अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया का दिखा ट्रेडिशनल लुक, PHOTOS
बांग्लादेश के इस क्रिकेटर के घर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, PHOTOS