14 MAY 2026
आईपीएल 2026 इस समय चल रहा है, इसी बीच सऊदी अरब क्रिकेट की दुनिया में बड़ा कदम रखने जा रहा है.
Photo: PTI
देश की पहली फ्रेंचाइजी आधारित T20 लीग ‘ड्यून्स टी20 लीग’ इसी साल अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी.
Photo: PTI
छह टीमों वाली इस लीग को सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन से से मंजूरी मिल चुकी है.
Photo: PTI
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को साउथ एशिया नेटवर्क लिमिटेड(SAN) आगे बढ़ा रही है.
Photo: AFP
जिसने युवराज सिंह से जुड़े यूनिक स्पोर्ट्स ग्रुप और प्रोलिथिक टैलेंट एजेंसी के साथ साझेदारी की है.
Photo: AFP
भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता स्टार युवराज सिंह इस लीग के ब्रांड एंबेसडर होंगे.
Photo: AFP
युवराज ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि सऊदी में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है और यह लीग नए खिलाड़ियों को बड़ा मंच दे सकती है.
Photo: AFP
युवी ने कहा कि लीग के जरिए स्थानीय और उभरते खिलाड़ियों को दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों के साथ खेलने और सीखने का मौका मिलेगा.
Photo: AFP
उन्होंने इसे क्रिकेट के विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया. वहीं सऊदी क्रिकेट के नए बाजार के रूप में उभर सकता है.
Photo: Getty