IPL से पहले सांसद पप्पू यादव के बेटे ने उड़ाया गर्दा, खेली तूफानी पारी
21 MAR 2026
कोलकाता नाइटराइडर्स के इंट्रा-स्क्वॉड मुकाबले में गोल्डन और पर्पल नाइट्स के बीच रन बरसे और मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा.
Photo: Screengrab
शुक्रवार को हुए मुकाबले में गोल्डन नाइट्स को तेज शुरुआत दिलाने में सार्थक रंजन ने अहम भूमिका निभाई और शुरुआत से ही आक्रामक इरादे दिखाए.
Photo: Screengrab
सार्थक ने महज 16 गेंदों में 37 रन ठोककर पावरप्ले में मैच का टोन सेट कर दिया और गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया.
Photo: Screengrab
तीसरे नंबर पर खेलने आए सार्थक की इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के आए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231.25 का रहा.
Photo: Screengrab
इसके अलावा टिम सीफर्ट (30) और रिंकू सिंह (40) ने भी उपयोगी पारियां खेली, जिसकी बदौलत 199/8 तक पहुंच सकी.
Photo: Screengrab
200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्पल नाइट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अंजिक्य रहाणे (2) जल्दी पवेलियन लौट गए.
Photo: Screengrab
इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने 55 गेंदों पर नाबाद 103 रन ठोकते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
Photo: Screengrab
अंततः पर्पल नाइट्स ने 19.2 ओवर में 203/4 बनाकर जीत दर्ज की, लेकिन गोल्डन नाइट्स के लिए सार्थक रंजन की विस्फोटक पारी सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रही.
Photo: Screengrab
ध्यान रहे सार्थक रंजन लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं, जिनको तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा है.
Photo: Screengrab
Read Next
ये भी देखें
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को मिलेगा एक्सटेंशन? BCCI ने पूरे मामले में तोड़ी चुप्पी
अफ्रीकी बैटर ने जड़ा ऐसा SIX, स्टेडियम पार कर सड़क पर गिरी बॉल, VIDEO
बुमराह की मां के सामने झुके रोहित शर्मा, दिल छू लेगा ये VIDEO
अर्जुन तेंदुलकर की ससुराल में कौन-कौन? करोड़ों के बिजनेस से जुड़ा है सानिया चंडोक का परिवार