रेस्ट के नाम पर संजू सैमसन के साथ हो गया 'खेल'? उथप्पा ने उठाए सवाल

07 July 2026

By: AajTak Sports

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है.

Photo: Getty

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि उन्हें 'रेस्ट' दिया गया है ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके.

Photo: PTI

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा इस दलील से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, सिर्फ 'रेस्ट' कह देना काफी नहीं है.

Photo: PTI

उथप्पा ने कहा, 'अगर संजू को आराम दिया गया है तो इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें दी जानी चाहिए'.

Photo: Getty

उथप्पा ने चिंता जताते हुए कहा, 'हमने पहले भी देखा है कि किसी खिलाड़ी को 'रेस्ट' बताया जाता है, लेकिन फिर वह टीम में कभी लौट नहीं पाता.'

Photo: PTI

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर प्रभसिमरन सिंह, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन कर देते हैं, तो फिर संजू की वापसी कैसे होगी?

Photo: Getty

उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी के चयन का समर्थन भी किया. उनका कहना है कि वैभव भविष्य के लिए अहम खिलाड़ी हैं और वो नंबर-3 पर भी खेल सकते हैं.

Photo: Getty

बीसीसीआई का कहना है कि यह फैसला युवा खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए लिया गया है, लेकिन संजू की गैरमौजूदगी पर बहस लगातार तेज होती जा रही है.

Photo: PTI

संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला था.

Photo: Getty

Read Next