प्रफुल्ल हिंगे की 6 गेंदों का जादू, और इंटरनेट पर फॉलोवर्स हुए बेकाबू
14 APR 2026
Credit: PTI
प्रफुल्ल हिंगे ने किया कमाल
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने आईपीएल करियर के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके.
Credit: PTI
प्रफुल्ल हिंगे ने किया कमाल
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने आईपीएल करियर के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके.
Credit: PTI
शुरुआत की कहानी
मैच से पहले तक हिंगे एक साधारण घरेलू तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते थे. बहुत कम लोग उनका नाम जानते थे और वह टीम में भी एक बैकअप विकल्प के तौर पर देखे जा रहे थे.
Credit: PTI
रातों-रात स्टार
इस मुकाबले के बाद प्रफुल्ल हिंगे सिर्फ मैदान पर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी छा गए. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कुछ हजार से बढ़कर लाखों में पहुंच गए.
Credit: PTI
एक घंटे में इतने हुए फॉलोवर्स
मैच से पहले उनके इंस्टाग्राम पर करीब 4,000 फॉलोअर्स थे, लेकिन इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद यह संख्या तेजी से बढ़कर लगभग 1.85 लाख तक पहुंच गई.
Credit: PTI
डेब्यू मैच के अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेना किसी सपने से कम नहीं होता. हिंगे ने यह कर दिखाया और इतिहास रच दिया. यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया और यहीं से राजस्थान रॉयल्स पूरी तरह दबाव में आ गई.
Credit: PTI
हिंगे के उस घातक स्पेल के बाद राजस्थान की टीम 9 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. यह स्थिति किसी भी टीम के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल बना देती है.
Credit: PTI
मैच खत्म होने तक प्रफुल्ल हिंगे के आंकड़े 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट रहे. यह किसी भी डेब्यू खिलाड़ी के लिए शानदार प्रदर्शन माना जाता है.
Credit: PTI
आईपीएल में आने से पहले हिंगे का सफर काफी मेहनत भरा रहा है. उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 27 विकेट लिए और उनका औसत 26.7 रहा.