31 May 2026
इस आईपीएल (2026) सीजन सबसे ज्यादा अगर कोई खिलाड़ी चर्चा में रहा तो वो हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी.
Photo:PTI
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रखा है.
Photo:PTI
वैभव इस आईपीएल सीजन 237.31 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' की रेस में सबसे आगे हैं.
Photo:PTI
वैभव ने इस आईपीएल सीजन में 72 छक्के जड़े हैं. वैभव ने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
Photo:PTI
15 साल के वैभव की आज पूरी दुनिया तारीफ कर रही है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी एक अवॉर्ड्स के दौरान वैभव को खास मैसेज दिया.
Photo:PTI
ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड्स के दौरान सचिन ने कहा- मैं उसे यही कहूंगा कि वह जैसा है वैसा ही रहे. हर चीज का पहला मौका होता है.
Photo:PTI
सचिन ने आगे कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में उम्र और अनुभव के साथ वह अलग-अलग चुनौतियों से निपटना सीख जाएगा'.
Photo:PTI
वीडियो देखें
Video: X@StarSportsIndia
इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि, 'वैभव एक साधारण खिलाड़ी नहीं है. उसके मां बाप को उसे बुरी नजर से बचा के रखना होगा.'
Photo:PTI