बुमराह की मां के सामने झुके रोहित शर्मा, दिल छू लेगा ये VIDEO

09 Feb 2026

Photo: PTI

भारतीय टीम ने रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हारकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया.

Photo: ICC/Getty Images

इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई.

Photo: PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के जश्न के बीच एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला.

Photo: PTI

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गले लगाकर जीत की खुशी साझा की.

Photo: Getty Images

रोहित शर्मा इसके बाद जसप्रीत बुमराह की मां दलजीत बुमराह से मिले और झुककर उन्हें नमस्ते किया.

Photo: X/@Kushacritic

देखें वीडियो

Video: X/@rushiii_12

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच यह पल सिर्फ एक जीत का नहीं, बल्कि परिवार और टीममेट्स के प्रति सम्मान का भी शानदार उदाहरण बन गया.

Photo: Getty Images

बूम बूम बुमराह इस टूर्नामेंट में भारत की जीत के बड़े हीरो रहे. फाइनल में भी बुमराह ने चार विकेट लेकर कीवियों की कमर तोड़ दी.

Photo: PTI

Read Next