30 APR 2026
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित आज (30 अप्रैल) 39 साल के हो गए.
Photo: instagram/@ritssajdeh
इस खास मौके पर सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत तक हर तरफ 'हिटमैन' के लिए बधाइयों का सैलाब आ गया.
Photo: instagram/@ritssajdeh
फैन्स, साथी खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट्स सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी रीतिका सजदेह के पोस्ट की रही.
Photo: instagram/@ritssajdeh
रीतिका ने इंस्टाग्राम पर रोहित के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक बेहद भावुक नोट लिखा.
Photo: instagram/@ritssajdeh
उन्होंने अपने पोस्ट में रोहित को अपना 'बेस्ट फ्रेंड', 'सोलमेट' और अपने रिश्ते का सबसे खूबसूरत हिस्सा बताया.
Photo: instagram/@ritssajdeh
उन्होंने लिखा कि हर साल की तरह इस साल भी उनके लिए उनकी भावनाएं बिल्कुल वैसी ही हैं और वह चाहती हैं कि उनका साथ कई जन्मों तक बना रहे.
Photo: instagram/@ritssajdeh
रीतिका का यह मैसेज न सिर्फ निजी भावनाओं को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि मैदान के बाहर रोहित एक बेहद पारिवारिक और भावुक इंसान हैं.
Photo: instagram/@ritssajdeh
यही वजह है कि यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.फैन्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया.
Photo: instagram/@ritssajdeh
रोहित शर्मा इस बार इंजरी के कारण महज 4 मैच खेल पाए हैं और उन्होंने 137 रन बनाए हैं.
Photo: instagram/@ritssajdeh
उन्होंने ओवरऑल 276 आईपीएल मैचों में 271 पारियां खेलते हुए 7183 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 109* रहा है.
Photo: instagram/@ritssajdeh
लगभग 30 की औसत और 132.60 के स्ट्राइक रेट के साथ रोहित ने 2 शतक और 48 अर्धशतक जड़े हैं.
Photo: instagram/@ritssajdeh
लगभग 30 की औसत और 132.60 के स्ट्राइक रेट के साथ रोहित ने 2 शतक और 48 अर्धशतक जड़े हैं.
Photo: instagram/@ritssajdeh