लंका पहुंचे यशस्वी जायसवाल को 'टीचर' की तलाश, पंत ने कर द‍िया ट्रोल

06 Aug 2026

By: AajTak Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फिर से चर्चा में हैं.

Photo: Instagram/rishabpant

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मजेदार शॉर्ट वीडियो शेयर किया है. 

Photo: Instagram/rishabpant

इस वीडियो में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ड्रॉइंग बनाते हुए नजर आते हैं. लेकिन उनकी बनाई तस्वीर देखकर पंत अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

Photo: Instagram/yashasvijaiswal28

वीडियो शेयर करते हुए ऋषभ पंत ने कैप्शन लिखा... 'Finding drawing teacher for @yashasvijaiswal28.'

Photo: Instagram/rishabpant

वीडियो में यशस्वी एक महिला का स्केच बनाते हैं. स्केच पूरा होने के बाद पंत कैमरा उसी पर फोकस करते हैं और मजाक करते हुए यशस्वी की ड्रॉइंग स्किल्स पर चुटकी लेते हैं. 

Photo: Screengrab/Youtube/Rishabh Pant

वीडियो देखें

Video: Youtube/Rishabh Pant

दोनों खिलाड़ियों के बीच की दोस्ती और मस्ती वीडियो में साफ नजर आती है. पंत के यूट्यूब चैनल पर अपलोड होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

Photo: Instagram/yashasvijaiswal28

फैन्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों  ने उनकी ड्रॉइंग को 'मॉडर्न आर्ट' बता दिया.

Photo: Instagram/yashasvijaiswal28

ऋषभ पंत अक्सर अपने मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने यशस्वी की ड्रॉइंग को लेकर ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसने फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया.

Photo: Instagram/rishabpant

अब सोशल मीडिया पर लोग मजाक में यशस्वी के लिए 'ड्रॉइंग टीचर' ढूंढने की बात कर रहे हैं.

Photo: Instagram/yashasvijaiswal28

Read Next