0,9,1,0 बनाने वाले दिनेश कार्तिक पर भड़के फैन्स, बोले- धोनी से तुलना...आंकड़े तो देख लो
By Aajtak
Credit: IPL/ Getty/ BCCI/ Social Media
दिनेश कार्तिक का आईपीएल में फ्लॉप शो जारी है, वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 0 पर आउट हुए.
दिनेश कार्तिक के आखिरी 4 आईपीएल मैच की बात की जाए तो उन्होंने 0, 9, 1*, 0 रन बनाए हैं यानी कुल जमा 10 रन.
दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स बुरी तरह भड़क उठे. कई यूजर ने उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं.
ट्विटर पर कुछ फैन्स ने तो यहां तक कह दिया कि जो लोग उनकी धोनी के साथ तुलना करते थे, वे कम से कम आंकड़े तो देख लें.
वहीं दिनेश कार्तिक IPL में सबसे ज्यादा 0 रन बनाने के मामले में साझा तौर पर टॉप पर पहुंच गए हैं.
दिनेश कार्तिक अब तक IPL में 15 मौकों पर 0 पर आउट हुए हैं.वहीं KKR के मनदीप सिंह भी IPL में 15 बार 0 पर आउट हुए हैं.
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी 14 बार 0 पर आउट हो चुके हैं. इसके अलावा केकेआर के सुनील नरायन 14 बार बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे हैं.
Read Next
ये भी देखें
अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया का दिखा ट्रेडिशनल लुक, PHOTOS
बांग्लादेश के इस क्रिकेटर के घर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, PHOTOS
80s के हीरो बने वैभव सूर्यवंशी, भाइयों के साथ दिखा ‘रेट्रो अवतार’
आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने किया ऐसा काम, गिलक्रिस्ट भी रह गए हैरान, VIDEO