23 APR 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के रवींद्र जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ अपने प्रदर्शन से मैच का रुख ही बदल दिया.
Photo: PTI
पहले बल्ले से जिम्मेदारी निभाते हुए जडेजा ने 29 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम को 159/6 तक पहुंचाया, वहीं गेंदबाजी में किफायती स्पेल डालते हुए खतरनाक निकोलस पूरन को आउट किया.
Photo: PTI
इस शानदार प्रदर्शन के चलते जडेजा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि आखिर जडेजा को इस सीजन में कई बार पूरे 4 ओवर क्यों नहीं दिए गए? खासकर जब कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं.
Photo: PTI
इस पर जडेजा ने बेहद साफ और परिपक्व जवाब दिया. उन्होंने कहा- जब मैं मैदान पर आता हूं, तो अपना ईगो होटल के कमरे में छोड़ देता हूं.
Photo: PTI
मैं सिर्फ यही सोचता हूं कि टीम को जिस तरह मेरी जरूरत है, उसी तरह योगदान दूं.
Photo: PTI
इस मैच से पहले जडेजा ने एक पारी में अधिकतम तीन ओवर ही डाले थे. हालांकि LSG के खिलाफ RR एक गेंदबाज कम पड़ रही थी.
Photo: PTI
क्योंकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शुभम दुबे को इस्तेमाल किया गया, जिससे जडेजा को पूरा कोटा डालने का मौका मिला.
Photo: PTI
गेंदबाजी की रणनीति पर जडेजा ने दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब वह दिग्वेश राठी की गेंदबाजी खेल रहे थे, तब उन्होंने महसूस किया कि पिच पर गेंद रुककर आ रही है. इसी वजह से उन्होंने धीमी गेंदबाजी करने का फैसला लिया.
Photo: PTI
वहीं मैच के बाद जडेजा ने अपने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड को अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया, जो गुजरात की शिक्षा मंत्री हैं.
Photo: PTI
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. टीम अब 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी.
Photo: PTI